Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ने महिला सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अगस्त। महिला सदस्यों ने प्रश्न पूछे जाने एवं उनके प्रशिक्षण के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किए जाने हेतु अध्यक्ष विधानसभा को अपने सुझाव दिए। प्रशिक्षण के लिए हेल्प डेस्क बनाने तथा जिलों में जो बैठकें जिलाधिकारी के माध्यम से आयोजित की जाती है उन बैठको में विधानसभा सदस्यों को शामिल नहीं किया जाता है, जो कि बीमारियों, आपदा राहत एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़ी होती है। महिला सदस्यों ने इस संबंध में भी विधानसभा अध्यक्ष का ध्यानाकर्षण करते हुए यह कहा कि जिलाधिकारी द्वारा सूचित कर विधान सभा सदस्यों को ऐसी बैठकों में शामिल किया जाना चाहिए तथा विधानसभा से संबंधित हिंदी साहित्य के कठिन शब्दों को सरल शब्दकोश के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद किया जाने की भी चर्चा की।
चर्चा के दौरान 18वीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सहयोग, प्रयोग, एवं नवाचारों को लेकर सभी सदस्यों ने हृदय से उनका आभार व्यक्त किया। इस प्रकार की वीडियो कान्फ्रेंसिंग पहली बार की गयी। आज की बैठक में मंत्री माध्यमिक शिक्षा (स्वतन्त्र प्रभार) गुलाब देवी सहित करीब 36 महिला सदस्यों ने भाग लिया और कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में निर्वाचित महिला सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही एवं बैठकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसकी गूंज पूरे देश में हो रही है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *