Breaking News

उत्तर रेलवे ऑपरेशन अमानत एवं नन्हे फरिश्ते का संचालन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अगस्त। यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत दिनॉक 27.08.2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से सूचना मिली की गाड़ी सं0-15084 डाउन के बी-6 कोच में कार्यरत अटेन्डेन्ट रितेश कुमार से संपर्क करें ,उक्त अटेण्डेन्ट ने बताया है कि किसी यात्री का बैग अकबरपुर स्टेशन के आउटर मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धीमी गाड़ी से आउटर में छीनकर उतार लिया गया है यह देखकर कोच अटेन्डेन्ट भी चलती गाड़ी से कूद गया तो वह अज्ञात व्यक्ति सामान छोड़कर भाग गया। कोच अटेण्डेन्ट उक्त बैग को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अकबरपुर पर आया व बैग को ऑन ड्यूटी कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। इसके उपरान्त उक्त गाड़ी के स्टेशन आने पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्री की उपस्थिति मे ट्राली बैग को खुलवाकर बैग के स्वामी द्वारा देखा गया कि इसमें रखा सारा सामान यथास्थान पर है। इस बैग को सही सलामत इस यात्री के सुपुर्द किया गय।
दिनांक 24.08.2023 को 139 हेल्पलाइन लखनऊ के माध्यम से प्राप्त सूचना मिली कि गाड़ी सं0 20506 के कोच नं0 बी-11 में सीट नंबर 48 पर एक आर्मी जवान का पिट्ठू बैग, एक स्लीपिंग बैग, ट्रॉली बैग एक किट बैग, एक आटे की बोरी छूट गई हैं। सूचना प्राप्त होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के ऑन ड्यूटी कर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशन ,चारबाग, लखनऊ पर गाड़ी के आगमन पर उक्त कोच को अटैंड किया गया तो बी-11 में सीट नंबर 48 पर यात्री का उपरोक्त सामान मिला, जिसे लाकर पोस्ट कार्यालय में रखा गया तथा हेल्पलाइन को सूचित किया गया। दिनांक 28.08.2023 उक्त आर्मी जवान सुरक्षा बल के कार्यालय में उपस्थित हुआ तथा अपना परिचय देते हुये अपने समान की मांग की। तदोपरांत इस सामान को उक्त यात्री को चेक कराकर ठीक-ठाक स्थिति में जवान के सुपुर्द किया गया।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES