Breaking News

प्रदेश के सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता – परिवहन आयुक्त

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अगस्त। परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने आज प्रदेश के समस्त उप परिवहन आयुक्त, सम्भागीय परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि रक्षाबंधन के अवसर पर बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक रोड मैप तैयार कर लिया जाय, जिससे कि यात्रियों के आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
परिवहन आयुक्त ने कहा कि पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाय। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धकोंध्सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक के साथ बैठक कर कार्य-योजना तैयार कर ली जाय। साथ ही ऐसे बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। परिवहन आयुक्त ने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों का परीक्षण भी कराया जाय जिससे कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्वक मनाये जाने एवं सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिये हैं।

Check Also

परीक्षा सामग्री के निस्तारण में लापरवाही पर मुख्य सचिव सख्त, सात दिन में कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES