Breaking News

प्रियंका का संघर्ष जारी, मौन रहकर किया विरोध प्रदर्शन

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आहवान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन स्वरूप मौन व्रत के क्रम में आज लखनऊ में गांधी प्रतिमा (जी.पी.ओ) पर महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी शामिल हुईं और मौन रखकर लखीमपुर में हुए किसानों के नरसंहार में शहीद हुए किसान परिवारों को न्याय दिलाने व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी की मांग की। मौन व्रत के बाद श्रीमती गांधी ने कहा कि लखीमपुर में काले कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों व पत्रकार की, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की गाड़ियों से निर्ममता से हत्या कर दी गयी। ऐसे में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के रहते पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिल सकता। इंसाफ मिलने तक यह सत्याग्रह की लड़ाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अशोक सिंह ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसानों के साथ घटी ह्रदय विदारक घटना से देश भर में आक्रोश है और सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है, उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर लखीमपुर में आरोपियों के साथ खड़ा रहा।
आज के मौन व्रत धरने में पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, दीपक सिंह, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी, बाजीराव खाड़े, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नरेश सैनी, मसूद अख्तर, राकेश सचान, पंकज मलिक, अखिलेश प्रताप सिंह, जफर अली नकवी, पंकज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, रफत फातिमा, सचिन रावत, शूचि विश्वास, विशाल राजपूत, कृष्णकांत पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, सृष्टि कश्यप, आस्था तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, संजय सिंह, सम्पूर्णानन्द मिश्रा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES