Breaking News

विधान भवन को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विभिन्न नवीनीकृत परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधान परिषद के नवीनीकृत कॉरिडोर का अनावरण, प्रथम तल पर स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, नवीनीकृत सभा मंडप का लोकार्पण तथा विधान सभा पुस्तकालय में नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विधान भवन के मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को समय के अनुरूप आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से सुसज्जित करना आवश्यक है। डिजिटल लाइब्रेरी और पॉडकास्ट स्टूडियो जैसी सुविधाएं जनप्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगी तथा संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विधान परिषद के नवीनीकृत सभा मंडप और कॉरिडोर को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे सदन की गरिमा के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से संसदीय दस्तावेज, संदर्भ सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों तक डिजिटल माध्यम से आसान पहुंच सुनिश्चित की गई है।
विधान सभा पुस्तकालय में स्थापित पॉडकास्ट स्टूडियो संसदीय गतिविधियों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी प्रसार का नया माध्यम बनेगा। इस अवसर पर विधान मंडल के वरिष्ठ सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधान भवन परिसर में किए गए आधुनिकीकरण कार्यों का अवलोकन किया और उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Check Also

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए देशव्यापी अभियान तेज, शंकराचार्य ने घोषित की व्यापक कार्ययोजना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध गविष्ठी यात्रा के ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES