Breaking News

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से निकिता डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से लखनऊ में मिनी एक्सपो का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न शहरों की यात्रा के क्रम में आयोजित इस एक्सपो में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवीनतम उत्पादों और तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्घाटन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसी वर्मा और देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
निकिता डिस्ट्रीब्यूटर्स के ब्रांच मैनेजर रामपाल यादव ने बताया कि मिनी एक्सपो में 27 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें गोडोक्स, टेक, प्रोग्रैड कार्ड सहित कई प्रमुख ब्रांड शामिल रहे। स्टॉलों पर कैमरा, लेंस, कैमरा बैग, गोडोक्स लाइट, फ्लैश, कैमरा फिल्टर, जिम्बल, बैटरी, मॉइस्चर-प्रूफ ट्राई कैबिनेट, कैमरा केस, फाइबर और वाटरप्रूफ बैग, मेमोरी चिप्स तथा फोटो प्रिंट मशीन जैसी अत्याधुनिक फोटोग्राफी सामग्री की नई श्रृंखला प्रदर्शित की गई। आगंतुकों ने इन उत्पादों की खूब सराहना की और उनकी तकनीकी विशेषताओं के बारे में जानकारी हासिल की।
गोडोक्स के मेंटर कुंवर जी ने बताया कि यह मिनी एक्सपो जमशेदपुर, कोलकाता और दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाने के बाद लखनऊ पहुंचा है। इसका उद्देश्य फोटोग्राफरों को नवीनतम तकनीक और आधुनिक उपकरणों से परिचित कराना है, ताकि वे अपने कार्य को और अधिक प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण बना सकें।
कार्यक्रम के दौरान निकिता डिस्ट्रीब्यूटर्स के अक्षय इंदौरिया, विकास बाबू, आसन पुष्कर, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अमर सिंह, आशीष, मुकेश सैनी, साहिल और अन्नू ने उपस्थित फोटोग्राफरों को विभिन्न उत्पादों की विशेषताओं, उपयोगिता और नई तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। एक्सपो में आए पेशेवर फोटोग्राफरों ने आधुनिक उपकरणों में गहरी रुचि दिखाई और आयोजन को उपयोगी तथा ज्ञानवर्धक बताया। मिनी एक्सपो में वरि0 फोटो जर्नलिस्ट टीटू शर्मा, राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संस्थापक एवं वरि0 पत्रकार अजय कुमार, स्वर्णकार चेतना मंच के अध्यक्ष संजय वर्मा, सोशल वर्कर इंदु वर्मा सहित सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया।

Check Also

सिविल अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल ई-हॉस्पिटल व्यवस्था, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में मंगलवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES