Breaking News
default

हरित पहल से बदलेगा लखनऊ, 250 ई-वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से लखनऊ नगर निगम के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। इस पहल को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में लखनऊ ने स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर निगम को देश में तीसरा स्थान प्राप्त होना डबल इंजन सरकार की नीतियों और प्रभावी कूड़ा प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा से संचालित ये वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने और नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में एलईडी स्ट्रीट लाइटों का व्यापक विस्तार हुआ है, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ शहरों की सुंदरता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कूड़ा प्रबंधन से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। सरकार का उद्देश्य स्वच्छता के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक वार्ड में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लखनऊ को क्लीन और ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।
कूड़ा प्रबंधन को मिली हरित रफ्तार, 250 ई-वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडीकार्यक्रम को नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा तथा लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य इंजी0 अवनीश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, राम चन्द्र प्रधान, मुकेश शर्मा, डॉ0 लाल जी प्रसाद निर्मल, विधायक डॉ0 नीरज बोरा, विधायक जय देवी, अमरेश कुमार सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Check Also

नोएडा से सपा का चुनावी बिगुल, 29 मार्च को अखिलेश यादव की विशाल रैली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नोएडा / लखनऊ। समाजवादी पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES