Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- दीपोत्सव से जगमगा रही अयोध्या की गौरवशाली परम्परा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परम्परा का प्रतीक है। यह पर्व शान्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देता है तथा समाज में सौहार्द की भावना को सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज्य की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। हजारों वर्षों से श्रद्धालु इस दिन दीप प्रज्वलित कर अपने घरों और नगरों को आलोकित करते आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है। राज्य सरकार ने अयोध्या में दीपावली की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव’ के रूप में पुनर्प्रतिष्ठित किया है। इसके माध्यम से न केवल अयोध्या, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश और देश की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर पहचान मिली है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव है, बल्कि यह प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परम्पराओं के पुनरुद्धार का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस पर्व को स्वच्छता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं, ताकि दीपावली का प्रकाश सबके जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES