Breaking News

कर्नाटक और महाराष्ट्र को आपदा राहत के लिए 1,950.80 करोड़ की अमित शाह ने दी स्वीकृति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) में केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति दी है। इस राशि में कर्नाटक के लिए 384.40 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र के लिए 1,566.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सहायता दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केन्द्र सरकार ने अब तक SDRF के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की गई है। आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए केन्द्र सरकार ने इस वर्ष अब तक का सबसे बड़ा बचाव अभियान चलाया है। मानसून के दौरान देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की रिकॉर्ड 199 टीमों की तैनाती की गई। इसके साथ ही सेना, वायुसेना और अन्य एजेंसियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया गया। यह निर्णय केन्द्र सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्य सरकारों को त्वरित वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके और जन-जीवन सामान्य हो सके।

Check Also

एनडीआरएफ को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मान, आपदा प्रबंधन में भारत बना वैश्विक नेतृत्वकर्ता: अमित शाह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES