Breaking News

प्रो. शरद सोनकर बने की लाइब्रेरी विभागाध्यक्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस विभाग का नया दायित्व प्रो. शरद कुमार सोनकर को सौंपा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें आगामी तीन वर्षों के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के साथ ही प्रो. सोनकर से विभाग के शैक्षणिक और शोध कार्यों को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है।
प्रो. सोनकर इससे पहले विश्वविद्यालय में योग विभाग के समन्वयक और उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वह छात्रावास वार्डन और विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। अपने अकादमिक जीवन में उन्होंने देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और संस्थानों में योगदान दिया है। वह इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सत्राध्यक्ष रहे हैं और वहां शोध पत्र भी प्रस्तुत कर चुके हैं।
उनकी शैक्षणिक यात्रा में कर्नाटक की राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर, रक्षा वैज्ञानिक सूचना और प्रलेखन केंद्र नई दिल्ली, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल रही हैं। इसके साथ ही वह कई विश्वविद्यालयों की बोर्ड ऑफ स्टडीज, सिलेक्शन और स्क्रीनिंग कमेटियों के भी सदस्य रहे हैं।
प्रो. सोनकर के अब तक दर्जनों शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी लिखी कई पुस्तकें छात्रों के बीच लोकप्रिय रही हैं। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने पीएचडी और एम.फिल की उपाधि प्राप्त की है। एक कुशल शिक्षक के रूप में उनकी पहचान विशेष है और वह छात्रों में बेहद लोकप्रिय हैं। लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस विभाग का नया दायित्व मिलने पर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है। संकाय और छात्र समुदाय को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और शोध एवं नवाचार को नई गति मिलेगी।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES