Breaking News

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बूथों पर मतदाताओं के नाम बढ़ाने के कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 6 कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया।
इनमें लखनऊ जनपद की पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के राहुल सक्सेना और बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के विनय रावत थे। इनके अतिरिक्त आजमगढ़ सदर के नदीम खान, आलापुर, विधानसभा जनपद अम्बेडकरनगर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ‘बबलू‘, पटियाली विधानसभा जनपद कासगंज के श्री चाहत मियां तथा विधानसभा भिनगा, श्रावस्ती के अताउर्रहमान खान उर्फ रोजा के नाम उल्लेखनीय है।

Check Also

2027 की तैयारी में भाजपा का बड़ा अभियान, अगस्त तक सभी जिलों का दौरा करेंगे पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES