Breaking News

पूर्व मंत्री व बसपा नेता सहित भारी तादाद में सपा की सदस्य्ता ग्रहण हुई

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 सितम्बर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुये आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण का समारोह लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में कासगंज से मान पाल सिंह, पूर्व मंत्री, मयंक यादव, महेश यादव, मोहम्मद सुल्तान अहमद, आर. एन. चौधरी, प्रो0 सुल्तान अहमद, प्रो0 आमिल हुसैन, गोरखपुर से जीतेन्द्र निषाद, सुशील चन्द्र साहनी महराजगंज से बेचन निषाद, आर.के. मिश्रा, गोण्डा से अब्दुल कलाम मलिक, अब्दुल हफीज मलिक, अब्दुल लतीफ मलिक, मंजूर मलिक सहित सैकड़ों समर्थक सहारनपुर से अब्दुल वाहिद, फर्रूखाबाद से जितेन्द्र कटियार, आदित्य सिंह राठौर, मनोज मिश्रा सहित अन्य कासगंज से राकेश बाबू बाल्मीकि प्रदेश महामंत्री सफाई मजदूर संघ, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इं0 नूर मोहम्मद खान एटा, नेम सिंह लोधी प्रमुख है।
     बिजनौर के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व विधायक शेख सुलेमान अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। कुशीनगर से हरिशंकर राजभर एवं मुन्ना यादव अपने सहयोगियों के साथ सपा के सदस्य बने। फिरोजाबाद से मुरारी सिंह पेशकार पूर्व प्रदेश प्रभारी झारखंड, उपेन्द्र यादव, अपने कार्यकर्ताओं के साथ बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। रजत शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी और श्रीवतन पंडित अपने सैकड़ों साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण किये।   सिद्धार्थ नगर से पूर्व विधायक अनिल सिंह कांग्रेस छोड़कर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी के सदस्य बने।
     इस अवसर पर नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ,राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी, अरविन्द कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, रामवृक्ष यादव, आशु मलिक सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माधव दास यादव द्वारा विरचित श्याम चरित मानस, हफीज किदवई द्वारा लिखित हैशटैग अखिलेश, डाॅ0 नरेन्द्र संगम शाक्य की पुस्तक और गजेन्द्र मिश्रा द्वारा सम्पादित मासिक पत्रिका समाजवाद सृजन का विमोचन किया। कार्यक्रम में राधेश्याम पाल और सिद्धांत यादव मिर्जापुर के गीत कैसेट का भी विमोचन हुआ। अखिलेश यादव ने बिलाल सहारनपुरी द्वारा लिखित और अल्तमश फरीदी द्वारा गाये गये गीत ‘जनता पुकारती है अखिलेश चाहिए‘ कैसेट का विमोचन किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES