Breaking News

लोक आयुक्त ने 45वॉ स्थापना दिवस मनाया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 सितम्बर। लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश कार्यालय के सभागार में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए, लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश का 45वॉ स्थापना दिवस आज मनाया गया। लोक आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 45वें स्थापना दिवस को आरम्भ करते हए, लोक आयुक्त तथा उप लोक आयुक्तों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना-अपना मन्तव्य प्रस्तुत किया गया।
लोक आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से कार्य निष्पादित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। लोक आयुक्त द्वारा लोक आयुक्त प्रशासन के अधिकार व कार्य प्रणाली की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अवगत कराया गया कि मुख्य कार्य भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेन्स है। सुशासन हेतु जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए, प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण हेतु सजगता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की गयी। लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोक आयुक्त, न्यायमूर्ति, संजय मिश्रा, उप लोक आयुक्त, शम्भू सिंह यादव, उप लाक आयुक्त, दिनेश कुमार सिंह, उप लोक आयुक्त, सुरेन्द्र कुमार यादव, सचिव अनिल कुमार सिंह, ख्य अन्वेषण अधिकारी,अपूर्व सिंह, संयुक्त सचिव, राजेश कुमार एवं लोक आयुक्त प्रशासन के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सभागार में उपस्थित रहें। स्थापना दिवस का समापन सचिव अनिल कुमार सिंह द्वारा अपने उत्साहवर्धन मन्तव्य एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES