Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाएगाा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्देशित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 की प्रस्तावना के रूप में 16 अगस्त 2024 से 15 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि (Culture of Integrity for Nation’s Prosperity) की थीम पर 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल कार्यालय के बहुउददेशीय हाल में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर नीलमणि एवं मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार की उपस्थिति में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक राजीव कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक विक्रम कुमार तथा शाखाधिकारियों के साथ सतर्कता सेमिनार आयोजन हुआ। मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियाें को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गयी तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से आये हुए अधिकारियों स्वागत एवं परिचय कराया तथा मण्डल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में अवगत कराया।
     बैठक में नीलमणि ने पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सतर्कता जागरुकता तथा सतर्कता केस के पंजीकरण से लेकर उसके निष्पादन तक की प्रक्रिया को फ्लो चार्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया। सभी रेलवे अधिकारी दिन.प्रतिदिन की डयूटी के दौरान स्वयं को सतर्कता अधिकारी के रूप में रेलवे बोर्ड द्वारा तय किये गये मानकाें एवं समय.समय पर दिए गये निदेर्शों का पालन करते हुए सतर्कता संबंधी आवश्यक कदम उठाएं। सतर्कता केसों का निस्तारण जल्द से जल्द करें जिससे किसी भी प्रकार का कोई संशय उत्पन्न न हो सके। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने की तथा कार्यक्षेत्र में सतर्कता नियमों के पालन की जिम्मेदारी प्रत्येक रेलकर्मी की है। तदुपरान्त उप मुख्य सतर्कता अधिकारीध् इंजीनियरिंग अजय कुमार सिंहए उप मुख्य सतर्कता अधिकारीध्यातायात शिवेन्द्र सिंह, उप मुख्य सतर्कता अधिकारीध्यांत्रिक एण्पीण् पाण्डेय उप मुख्य सतर्कता अधिकारीध्सिगनल एवं दूरसंचार अमित कुमारए उप मुख्य सतर्कता अधिकारीध्स्टोर अंकित सक्सेना तथा उप मुख्य सतर्कता अधिकारीध्लेखा जॉय अमित वेनड्रेन द्वारा कुछ सतर्कता केसों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षकध्बादशाहनगर, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियरध्समन्वय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियरध्सा0 वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियरध्परि0 वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर TRD, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियरध् मुख्यालय वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर I वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर III वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, ईडीपीएम, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक मण्डल सुरक्षा आयुक्त तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES