Breaking News

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार दे रही डबल इंजन सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार 32 विकास परियोजनाओं का रविवार को लोकार्पण किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौरा रिसॉर्ट, मोहनलालगंज, रायबरेली रोड स्थित कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार गांवों के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान और आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विकास खंड मोहनलालगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय वित्त आयोग और पंचम वित्त आयोग के तहत निर्मित विकास कार्यों में सीसी रोड, खड़ंजा निर्माण एवं मरम्मत, इंटरलॉकिंग, नाला और नाली निर्माण, आरओ वाटर प्लांट स्थापना, तालाब निर्माण तथा पंचायत भवनों के मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें ग्राम पंचायत सिसेंडी में बड़े शिवालय मंदिर से सोनू शुक्ला की दुकान तक सीसी रोड निर्माण, दयालपुर में भज्जन मऊ डामर रोड पर खड़ंजा निर्माण, हसनपुर में सीसी रोड और नाला निर्माण, रायभान खेड़ा में नाली निर्माण, परसपुरठ्ठा और गौतम खेड़ा में नाली व इंटरलॉकिंग कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नंदौली में खड़ंजा मरम्मत, सलेमपुर अचाका और रघुनाथ खेड़ा में इंटरलॉकिंग व सीसी रोड निर्माण, धतौनी में नाला निर्माण, डलौना में चंदा ताली तालाब निर्माण तथा उतरावां और कुशमौरा में आरओ वाटर प्लांट से जुड़े कार्य भी शामिल रहे।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि सुशासन और विकास को धरातल तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also

यूपी की ‘टीम 12’ वैश्विक तकनीकी चुनौतियों का खोजेगी समाधान, एआई और साइबर सुरक्षा में दिखाएगी दम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *