Breaking News

आकाशवाणी द्वारा ‘यूथ कॉन्क्लेव एवं लोक संगीत संध्या’ का शानदार आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा                                                                                                                                        लखनऊ 11 अगस्त। ‘जी-20 में भारत की अध्यक्षता का उत्सव’ श्रृंखला में आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा संत गाडगे प्रेक्षागृह, उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में 11 अगस्त 2023 को पाँचवा ‘यूथ कॉन्क्लेव एवं लोक संगीत संध्या’ का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ पद्मश्री डॉ0 विद्या बिन्दु सिंह, कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे, सहायक निदेशक रश्मि चैधरी और डॉ0 सुशील कुमार राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
     कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने बताया कि ‘‘यूथ कॉन्क्लेव’’ का उद्देश्य युवाओं को भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत से जोड़ना है। मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ0 विद्या बिन्दु सिंह ने ‘लोक संगीत में पर्यावरण’ विषयक अपने व्याख्यान में पर्यावरण चेतना, जो हमारी संस्कृति में हमेशा से रही है, इसके प्रति हम सबके दायित्व को समझने एवं इसके प्रति और अधिक संवेदनशील होने के लिया आहवान किया। इस कॉन्क्लेव में युवा संवाद के साथ आकाशवाणी, लखनऊ के लोक कलाकारों द्वारा लोक संगीत गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति किया गया। केवल कुमार के संगीत संयोजन में स्नेहिल श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, अनुराधा एवं दीपाली त्रिपाठी द्वारा अवधी लोकगीतों में कजरी, झूला, सावन और देशभक्ति लोकगीतों की सुन्दर प्रस्तुति की गई, जिसमे राजश्री, श्रुति चैहान, अमिषा तिवारी एवं नित्या निगम के लोक नृत्य ने चार चाँद लगा दिए।
   लोकप्रिय आल्हा गायक रामरथ पाण्डेय व साथी कलाकारों द्वारा शानदार आल्हा गायन ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। इन्होने देश के क्रांतिकारियों और अमर सपूतों को समर्पित आल्हा से दर्शकों में जोश भर दिया। राजस्थान से आए अप्पानाथ व साथियों द्वारा ‘बाजे रे गुजरी रसिया चुनरी…’, ‘बनो उबो रंग महल में.’, लोकगीतों की सुन्दर प्रस्तुति की। साथ ही ‘आरे रे रे कालियो कूद पड़ियो मेले में’ गीत पर प्रसिद्ध राजस्थानी कालबेलिया लोक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन नन्दिनी मिश्रा और सुनील शुक्ला द्वारा किया गया।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES