वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 09 अक्टूबर। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर मा0 कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मा0 कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि के साथ ‘‘स्वाभिमान के वास्ते- संविधान के रास्ते नारे के साथ ‘‘दलित गौरव संवाद’’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान मा0 कांशीराम परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 26 नवम्बर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में चलाया जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की जाएगी साथ ही जनपद की प्रत्येक विधानसभाओं के अन्तर्गत 250 प्रभावशाली दलित गणमान्यों से सम्पर्क कर प्रत्येक विधानसभा में 500 ‘‘दलित अधिकार मांग पत्र’’ भरवाये जायेगें। पूरे प्रदेश में 1 लाख से अधिक दलित परिवारों के प्रभावशाली लोगों से संवाद किया जायेगा। दलित गौरव संवाद अभियान के तहत दलित बस्तियों में 10 रात्रि चैपालों का आयोजन किया जायेगा।
प्रत्येक लोकसभा में सामूहिक चर्चा (दलित एजेंडा) के तहत कोर ग्रुप का गठन किया जायेगा तद्पश्चात प्रदेश के 18 मंडलों पर एक दिवसीय दलित गौरव यात्रा निकाली जायेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मा0 कांशीराम कॉलोनी ग्राम लौलाई चिनहट के मा0 कांशीराम के सहयोगी रहे प्रो0 आर0बी0 सिंह गौतम के द्वारा दलित अधिकार मांग पत्र भर कर इस अभियान की शुरुआत की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदीप नरवाल, बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ0 मसूद अहमद, आलोक प्रसाद, दिनेश सिंह, अनिल यादव, प्रमोद पाण्डेय, शाहनवाज आलम, राजेश सिंह काली, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, इन्दल रावत, डॉ0 सी0पी0 राय, डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, डॉ0 मनीष हिंदवी सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।