Breaking News

बीकेटी में मतदान केन्द्र के निरीक्षण में बी०एल०ओ० अनुपस्थित पाए गए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1-1-2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान आयोजित विशेष अभियान दिनांक 24 नवम्बर 2024 रविवार को चन्द्रशेखर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद लखनऊ में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 169 बक्शी का तालाब के मतदान केन्द्र डी०पी०एस०ए सेक्टर 4 गोमती नगर विस्तार के बूथ संख्या 418, 419, 420, 421, 422 व 423 प्रा०वि० मकदूमपुर के बूथ संख्या 415,  416 एवं 417,  महेश प्रसाद हा० से० स्कूल के बूथ संख्या 409,  410, 411, 412, 413 व 414 एवं प्रा०वि० खरगापुर के बूथ संख्या 404, 405 व 406 का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र डी०पी०एस० सेक्टर 4 गोमती नगर विस्तार के अन्तर्गत बूथ संख्या 423 के बी०एल०ओ० हरी ओम अनुपस्थित पाये गये।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES