Breaking News

पीएनबी को मिला लगातार चौथे वर्ष “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 14 सितम्बर। पंजाब नैशनल बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ| यह पुरस्कार बैंकों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रति वर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए जाते हैं| पंजाब नैशनल बैंक को पिछले चार वर्षों से राजभाषा का सर्वोच्च “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है| “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार दिनांक 14.09.2021 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राजभाषा समारोह में माननीय गृहमंत्री अमित शाह के कर कमलों से एवं माननीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय तथा अजय कुमार मिश्रा तथा निशिथ प्रामाणिक की उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव ने प्राप्त किया|
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक की ओर से मुख्य महाप्रबंधक-राजभाषा बी. एस. मान एवं सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा मनीषा शर्मा उपस्थित रहे|

Check Also

दिल्ली की हवा बिगड़ी, एनसीआर में ग्रैप-1 के सभी 25 उपाय तत्काल लागू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *