Breaking News

मृतक युवक का हुआ अंतिम संस्कार, उग्र भीड़ ने दुकानें और एक धार्मिक स्थल किया ध्वस्त

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बहराइच। बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिंसा बढ़ गई है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सोमवार को उपद्रवियों ने एक शोरूम और अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी की। कई घर भी जला दिए। मृतक रामगोपाल के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों का हमारे सामने एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
बेडनापुर व खैरा चौराहे की सभी दुकानें बंद : महसी के महाराजगंज में विसर्जन को लेकर बवाल हो गया था। इसको लेकर आज बेडनापुर व खैरा चौराहे की सारी दुकानें बंद हो गई है। लोगों का कहना कि महसी के महाराजगंज में तनाव को लेकर बेडनापुर में सभी दुकानदारों ने अपनी.अपनी दुकान बंद करके घर वापस चले गए। देहात कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने खैरा चौराहे की दुकानों को बंद कराया, जिससे सन्नाटा पसरा हुआ है। सूत्रों के अनुसार उग्र भीड़ ने भगवानपुर चौराहे पर एक समुदाय के लोगों की दुकानों को तोड़ा दिया और उनके एक धार्मिक स्थल को भी ध्वस्त कर दिया।
मृतक युवक हुआ अंतिम संस्कार : बहराइच सांप्रदायिक हिंसा में जान गंवाने वाले युवक का अंतिम संस्कार हुआ। शव को अग्नि दे दी गई है। उधर बहराइच में किसी तरह की इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। केवल जिओ की फाइबर सेवाएं ही लोगों को मिल रही हैं।
अखिलेश यादव ने बताया कहा हुई चूक: बहराइच की घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा मेरी अपील है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। घटना दुखद है। सरकार को न्याय करना चाहिए। जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं, पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं। लाउडस्पीकर पर क्या बजाया जा रहा था। प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए था। शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई।
थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी निलंबित: डीजीपी की सख्ती के बाद देर रात हरदी थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया। एक साथ पूरे जिले में विरोध शुरू होने पर आला अधिकारी भी सकते में नजर आए।
स्थिति को नियंत्रित करने बहराइच के लिए निकले अफसर: छह कंपनी पीएसी के साथ 4 एसपी रैंक के अफसर और दो एडिशनल एसपीए 6 सीओ एक कंपनी आरएएफ को बहराइच भेज गया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES