Breaking News

अखिलेश ने गोरखपुर की दो मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गोरखपुर की दो मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित होने वाली छात्राओं में सेंट जोसफ स्कूल, गोरखपुर की छात्रा कनिष्का फिलिप शामिल हैं। उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और विद्यालय में पांचवीं रैंक हासिल की है। अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
दूसरी छात्रा निया ट्रेसा जोसेफ इंटर कॉलेज, खोराबार, गोरखपुर की छात्रा हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें भी लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी शैक्षणिक सफलता की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गईं।
सेंट जोसफ स्कूल के प्रमुख चर्चिल अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्राएं ईसाई समुदाय से संबंध रखती हैं। कनिष्का फिलिप प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन समुदाय से हैं, जबकि निया ट्रेसा जोसेफ रोमन कैथोलिक क्रिश्चियन समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राएं अपने-अपने संस्थानों की मेधावी विद्यार्थियों में शामिल हैं और उनकी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।
इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया और कहा गया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। लैपटॉप सम्मान को छात्राओं की मेहनत और उपलब्धि का सम्मान बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Check Also

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, सपा मुख्यालय पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES