Breaking News

छत से कूदी किशोरी, छेड़खानी से बचते हुए टूटी रीढ़ की हड्डी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर/खजनी। खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी ने कथित छेड़खानी व जबरदस्ती से बचने के लिए घर की छत से छलांग लगा दी, जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे आनन-फानन गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़िता की मां ने खजनी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक पिछले दो माह से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और बार-बार छेड़खानी करता था। शिकायत करने पर आरोपी की भाई और मां ने परिवार को धमकाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया और युवक को रोकने की बजाय भगा दिया गया। तहरीर के अनुसार, 14 जून को वह घर पर अकेली थी तभी आरोपित घर में घुस आया और उससे छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती की कोशिश की। बचने के लिए किशोरी छत की ओर भागी और वहां से छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए और स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीण और परिजन मामले में तेज़ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Check Also

दालमंडी में बचे अब सिर्फ दो मकान, 179 पर चला बुलडोजर; जल्द बनेगी सड़क

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES