Breaking News

पुलिस लाइंस में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सीएम योगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी की रिजर्व पुलिस लाइंस में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर परिसर में मौजूद लोगों में उत्साह नजर आया।
पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं और पुलिस परिवारों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक जय देवी, विधायक नीरज बोरा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आयोजन में सहभागिता करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। वीवीआईपी मूवमेंट के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की। रिजर्व पुलिस लाइंस में हर वर्ष आयोजित होने वाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और धार्मिक आयोजन के बीच पूरा परिसर कृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।

Check Also

लखनऊ में डेंगू का कहर, एक दिन में मिले 11 नए मरीज, फैजुल्लागंज में 65 घरों का सर्वे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *