Breaking News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, चांदी से सजे गर्भगृह में किए ‘लाला’ के दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका श्रीकृष्ण जन्मभूमि का 20वां दर्शन रहा। उन्होंने मुख्य गर्भगृह में विराजमान बाल कृष्ण ‘लाला’ के दर्शन कर विधि-विधान से विशेष पूजन किया और प्रदेश व देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह को चांदी की परत से भव्य रूप से सजाया गया था। गर्भगृह की अलौकिक छटा और लाला के मनमोहक स्वरूप को मुख्यमंत्री काफी देर तक भक्तिभाव से निहारते रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य गर्भगृह में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से गोपूजन किया। इसके बाद वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों और ब्रजवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जन्मभूमि परिसर में उज्जैन से आए कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों के बीच पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाईं। करीब 30 मिनट तक जन्मभूमि परिसर में रहने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हुए। उनके आगमन से जन्मभूमि परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।

Check Also

अखिलेश का आरोप-श्रद्धा मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो सामने आएंगे बड़े चेहरे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *