Breaking News

हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव किया जायेगा निदान: केशव प्रसाद मौर्य

– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए।
सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7 कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान इस प्रकार किया जाए कि पीड़ित व्यक्ति को दोबारा भटकना न पड़े और बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद, अवैध कब्जे, उत्पीड़न, दुर्घटनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, अतिक्रमण हटाने, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति और अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने फरियादियों के पास जाकर सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानीं।
जनता दर्शन में सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। समस्याओं के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, शामली, प्रतापगढ़ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों सहित संभल, चित्रकूट, ललितपुर, बदायूं, रायबरेली और बहराइच के पुलिस अधीक्षकों तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also

परीक्षा सामग्री के निस्तारण में लापरवाही पर मुख्य सचिव सख्त, सात दिन में कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES