Breaking News

भगवान झूलेलाल जी की जयंती की तैयारियों में जुटा सिंधी समाज

– सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा 200 जगहों पर प्रसाद वितरण
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर 20 मार्च को राजधानी लखनऊ में सिंधी समाज द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी और पूरे शहर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की जाएगी तथा लगभग 200 स्थानों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
सुषांत गोल्फ सिटी स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा तय की। निर्णय लिया गया कि झूलेलाल वाटिका में आयोजित मेले में समाज के एक विशिष्ट व्यक्ति को लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, वहीं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे और भोपाल से आए गायक सिंधी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।
चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च को महिलाएं स्कूटर रैली निकालकर भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा शिव शांति आश्रम से संत मोहनलाल और संत हरीशलाल के सान्निध्य में रवाना होगी, जो सिंगार नगर, चंद्रनगर, आलमबाग, मवैया, चारबाग, नाका हिंडोला, गणेशगंज, अमीनाबाद, नजीराबाद, कैसरबाग, लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेगी। यहां इंदिरानगर से आने वाली शोभायात्रा और विभिन्न झांकियां देशभक्ति व समाजिक संदेशों के साथ प्रस्तुत की जाएंगी। इसके बाद सिंधी समाज के लोग डांडिया नृत्य करते हुए क्लार्क अवध मार्ग से झूलेलाल वाटिका पहुंचेंगे, जहां भव्य मेले का आयोजन होगा। रात नौ बजे भगवान झूलेलाल की सामूहिक महाआरती की जाएगी। मेले में स्थापित भगवान झूलेलाल की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस दिन नवजात शिशुओं के मुंडन और जनेऊ संस्कार को भी शुभ माना जाता है, जिसके लिए समाज के लोग विशेष तैयारियां कर रहे हैं।

Check Also

अमेरिका में गूगल की नौकरी, फिर भी यूपीएससी में बनाई जगह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के घोषित परिणामों में लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES