Breaking News

हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, श्री कृष्णोत्सव में भक्ति से सराबोर हुआ माहौल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित इमैजिन रिजॉर्ट में प्री-जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य श्री कृष्णोत्सव का आयोजन हुआ। उत्सव में करीब 500 से 600 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य भरतर्षभ प्रभु का विशेष सान्निध्य रहा। उनके साथ पूज्य कृष्ण पाद प्रभु, पूज्य श्रीनिधि गोविंद प्रभु, पूज्य भीमेश प्रभु और पूज्य तरुण कृष्ण प्रभु समेत कई अतिथि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवद्गीता के श्लोक पाठ से हुई। इसके बाद भजन, नृत्य, हरिनाम संकीर्तन, श्री राधा-कृष्ण का झूलन और भव्य अभिषेक समेत कई आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हरिनाम संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। प्रसिद्ध युवा भजन गायक अगम अग्रवाल की प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। उनके लोकप्रिय भजन ‘वृंदावन मेरो वृंदावन’ पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन हरे कृष्ण मंदिर, लखनऊ के भक्त अजय कृष्ण दास ने किया। मंदिर के भक्तों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। कार्यक्रम के प्रायोजक रोहित अग्रवाल और अमित अग्रवाल समेत अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे। उत्सव में वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की आध्यात्मिक और सामाजिक सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सेवा के बारे में भी बताया गया। आयोजकों ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य जन्माष्टमी मनाने के साथ लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र नाम, भगवद्गीता की शिक्षाओं और कृष्ण-चेतना से जोड़ना है। समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

 

Check Also

कामता चौराहे पर जाम का जंजाल, एंबुलेंस भी फंसी; कोर्ट की नाराजगी के बाद भी हालात जस के तस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजधानी की यातायात व्यवस्था को लेकर किए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES