Breaking News

मुंबई के कारोबारी के अपहरण की कहानी निकली झूठी, फेसबुक फ्रेंड से मिलने आया था आगरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
आगरा। मुंबई के एक कारोबारी के अपहरण की सूचना से आगरा पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे से उनके अगवा होने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर जांच शुरू की। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को कई बिंदुओं पर संदेह हुआ, जिसके बाद घटना की कड़ियां जोड़ी गईं। जांच आगे बढ़ी तो अपहरण की कहानी पूरी तरह झूठी निकली।
पुलिस के अनुसार मुंबई निवासी कारोबारी स्वयं अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने आगरा आए थे। दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहले से जान-पहचान थी। कारोबारी अपनी मर्जी से मित्र की कार में बैठे थे। कार के भीतर वीडियो बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान फेसबुक फ्रेंड ने उनके मोबाइल फोन और कुछ रुपये छीन लिए। इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सभी लोग कारोबारी को शहर से बाहर एक खेत में ले गए, जहां डराने-धमकाने के बाद उनसे 1.20 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए गए। रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने कारोबारी को छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने खुद को अपहृत बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान सच्चाई सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एत्माद्दौला थाना पुलिस ने आरोपी फेसबुक फ्रेंड सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES