Breaking News

शहरों में संगठन को मज़बूत बनाने में जुटी रालोद, अनुपम मिश्रा को अवध व मध्य क्षेत्र की बड़ी ज़िम्मेदारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को अर्बन बॉडी से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने की। इसमें नगरीय निकाय समिति के सभी प्रभारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, इंद्रजीत सिंह टीटू, जावेद सलीम तथा महेश जाटव मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पार्टी के शहरी संगठन को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएं, जिससे नगरीय क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।
उत्तर प्रदेश में शहरी संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से नई रणनीति तैयार की गई और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यक्षेत्र का बंटवारा किया गया। इसके तहत राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को अवध तथा मध्य क्षेत्र में शहरी संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विधायक नूर सलीम राणा को मुरादाबाद-सहारनपुर मंडल, इंद्रजीत सिंह को मेरठ मंडल, जावेद सलीम को पूर्वी क्षेत्र और महेश जाटव को आगरा मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के जनपदों का दौरा कर जिला एवं नगर अध्यक्षों के साथ संगठन की समीक्षा करनी होगी। यह समीक्षा रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को सौंपनी होगी, साथ ही अपने व्यावहारिक अनुभव भी साझा करने होंगे।
नगरीय निकाय संगठन समिति का संयोजन कर रहे राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि बैठक अत्यंत सार्थक और प्रभावी रही। इससे पार्टी का जमीनी ढांचा मजबूत होगा और शिथिल पदाधिकारियों में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल शहरी क्षेत्रों में एक मजबूत संगठन खड़ा करने में सक्षम होगा।

Check Also

दिल्ली में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश, ठंड और कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। साल 2026 का जनवरी महीना राजधानी दिल्ली के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES