Breaking News

इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन का हुआ गठन, संजय भाई जोशी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
दिल्ली 2 नवम्बर| भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी को इंडियन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, राष्ट्रीय महासचिव संजय मोरे व दर्शन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। । कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस YMCA नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के द्वारा किया गया जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 28 राज्यो ने भाग लिया था। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जोशी ने कहा के बॉडीबिल्डिंग अब देश में ही नहीं विदेश में भी अपना परचम लहराएगी और भारत का गौरव बनाते हुए और कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा उन्होंने संजय मौर्य और इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन का abhar व्यक्त किया और कहा की मैं एसोसिएशन के समस्त कार्य जो रुके हुए कार्य हैं उनको संपन्न करूंगा और बाबा बजरंगबली के आशीर्वाद से पूरे देश में अब बॉडीबिल्डिंग संपूर्ण रूप से एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा ने बताया की कार्यक्रम आयोजक दर्शन सिंह ने कहा कि बहुत ही गौरव का विषय है नए राष्ट्रीय अध्यक्ष एक नई सोच और एक नई ऊर्जा के साथ बॉडीबिल्डिंग को आसमान की ऊंचाई तक ले जाएंगे तथा उन्होंने आए हुए सभी अध्यक्ष, महासचिवो का आभार व्यक्त किया।

Check Also

जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 14 वर्षीय छात्रा के पिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES