Breaking News

अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और महिलाओं व बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिला अपराध तथा साइबर क्राइम के मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या और लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा में 17 वर्षीय बीसीए छात्रा की गला रेतकर हत्या की घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बख्शी का तालाब क्षेत्र में युवक का शव मिलने की घटना का भी जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का अपराध और कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा वास्तविकता से दूर है। प्रदेश में रोज हत्या, लूट, दुष्कर्म और अन्य अपराध की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर फर्जीवाड़े को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमों, एनकाउंटर, सिरप और प्रचार के बाद फर्जी पुलिस व अवैध थानों के सामने आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों के संरक्षण में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 में भाजपा सरकार जाने के बाद ही प्रदेश में कानून का राज स्थापित होगा और फर्जीवाड़े व अवैध कार्यों पर रोक लगेगी।

Check Also

दीपावली पर पंकज चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

– धर्म, सत्य और सामाजिक समरसता के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *