वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग, साहस और देशभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिलेश यादव की ओर से पार्टी जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है। क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, स्नातक चुनाव प्रभारी टीबी सिंह यादव, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष सोनिश मौर्या, वीरेंद्र सिंह यादव, राजबाला रावत, विजयश्री गौतम, अभय मुलायम, हरिशंकर यादव, पूर्व चेयरमैन नजमी खां, रज्जनलाल यादव, संदीप यादव, इसहाक गाजी, हरिपाल यादव, आसिफ इश्तियाक, पप्पू यादव, इब्राहिम मंसूरी, इमरान मंसूरी, एडवोकेट अनिल यादव, एडवोकेट आदर्श सिंह, पिन्नु यादव, सतेंद्र रावत, जितेंद्र यादव, मनीष यादव, धारा सिंह, राजकमल, राजेश सविता, वीर सिंह यादव, चौधरी ज्ञान सिंह और सुशील मास्टर समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।