Breaking News

कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, सतीश चंद्र यादव बने संरक्षक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बी ब्लॉक, कॉमन हाल दारुलसफा में प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री रमेश चंद्र उपाध्याय ने किया। इसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया।
कार्यकारिणी में सतीश चंद्र यादव को संरक्षक और रामाश्रय यादव को संयोजक मनोनीत किया गया। विजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश यादव, अमित सिंह और लव प्रसाद मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया। योगेंद्र सिंह यादव, संजय शुक्ला और सैयद मुजफ्फर हुसैन को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। उमाकांत यादव, हेमंत कुमार और दिनेश कुमार को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। संघर्ष समिति के चेयरमैन पद पर दिनेश कुमार तथा संप्रेक्षक के रूप में आलम नवाज का मनोनयन किया गया। बैठक में कुष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें कुष्ठ भत्ता संशोधित कराने, वाहन भत्ता पुनरीक्षित कराने, एनएमए का पदनाम बदलने, स्वास्थ्य शिक्षक पद को राजपत्रित घोषित करने और कुष्ठ संवर्ग की सेवा नियमावली में संशोधन कर शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां किए जाने की मांग भी उठाई गई।
जनपदीय पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए सभी संवर्गीय कर्मचारी तन, मन और धन से प्रांतीय कार्यकारिणी का सहयोग करेंगे। बैठक में जय शंकर दुबे, आशीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह गौर, अनिल शुक्ला, कृष्णानंद त्रिपाठी और राम बदन यादव समेत कई कर्मचारी नेताओं ने विचार रखे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES