Breaking News

याद किए गए कर्मचारियों के मसीहा बीएन सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद स्व. बीएन सिंह की 26 वीं पुण्य तिथि राजधानी के कर्मचारी पेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर परिषद के महामंत्री षिवबरन सिह यादव के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारी नेताओं ने पुष्प व माल्यार्पण कर तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त राजभवन गेट नम्बर एक के सामने बने परिषद कार्यालय में उनको श्रद्धांजलि दी गई।
बताया जाता है कि आज कर्मचारियों को जो भी सेवा संबंधी हित लाभ प्राप्त हो रहे हैं वह स्व0 बी एन सिंह के कुशल संघर्षशील नेतृत्व की देन है। कर्मचारियों के अगुआ प्रणेता बी एन सिंह का जन्म 17 जुलाई 1927 को रायबरेली में हुआ था। वह 1972 में प्रदेश कर्मचारी संघ के महामंत्री चुने गए तथा 1984 से जीवन पर्यंत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 18 मई 1999 को अपने जीवन की अंतिम सांस लेकर विदा हुये। स्मृति शेष बी एन सिंह के द्वारा 26 फरवरी 1966 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गठन किया गया तथा 1966-1967 में केंद्र प्रांत का महंगाई भत्ता एक करो, छटनी नोटिस बंद करो का नारा देते हुए हड़ताल की। 1986 में केंद्र के समान चतुर्थ वेतनमान के लिए संघर्ष करते हुए सरकार को कर्मचारियों के सामने घुटने टेकने के लिए विवश किया गया इसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों हेतु चतुर्थ वेतनमान की घोषणा की गयी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने स्व0 सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने पुरखों के संघर्ष एवं बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनके दिखाये पदचिन्हों पर चलकर संघर्ष करते हुए भविष्य में निश्चित रूप से हम अपनी मांगों को राज्य एवं केंद्र सरकार से पूरा करायेंगे। श्रद्धांजलि सभा में प्रांतीय महामंत्री शिव बरन सिंह यादव, जिला मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी, सिंचाई विभाग संघर्ष समिति के संयोजक अमरजीत मिश्रा, राजस्व अशोक कुमार सिंह, लेखपाल संघ के सुजीत कुमार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण लिपिक संघ महामंत्री राजेश सिंह उद्यान चतुर्थ श्रेणी संघ महामंत्री रामपाल यादव, लिपिक संघ के उदयभानु, आईटीआई महामंत्री विवेक कुमार यादव, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष दीनबंधु सिंह, मंत्री दिग्विजय यादव, खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के राम सुरेश यादव, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के महामंत्री फहीम अख्तर व अन्य पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES