Breaking News

युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लखनऊ में नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लखनऊ में अपनी टीम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की और विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की। यह बैठक लखनऊ जिला इकाई के कैंप कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष के.के. रघुवंशी ने की।
जिला अध्यक्ष रघुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए योग्य, ईमानदार और समर्पित साथियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी क्रम में संदीप कुमार को जिला सचिव, हरकेश कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, परमहंस और रामदेव को जिला महामंत्री, राज सिंह यादव को मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी, निर्भय कुमार को सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष, अमित त्रिपाठी को जिला सचिव, सौरभ शर्मा को जिला मंत्री, अजय कुमार को बीकेटी विधानसभा अध्यक्ष और अमरेश मिश्र को जिले का महामंत्री मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले तक मज़बूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और मिशन को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस अवसर पर उन्नाव जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार रावत और मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष रघुवंशी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि नए दायित्व संगठन को गति और मजबूती देंगे और पार्टी का प्रभाव जन-जन तक पहुँचाने में मदद करेंगे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES