Breaking News

कन्या पूजन से मनाई शारदीय नवरात्रि, प्रदेश कांग्रेस ने दिखाया गंगा-जमुनी तहजीब का सजीव उदाहरण

– आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार और जोनल अध्यक्ष सुशील तिवारी द्वारा किया गया।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है और यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्रि साधना, उपवास, ध्यान और आत्मशुद्धि का पर्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान की गई तपस्या से मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है।
विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कन्या पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नौ दुर्गा स्वरूप कुमारी कन्याओं के पांव पखारे। महिलाओं ने कन्याओं का श्रृंगार किया और उनके लिए भोज का आयोजन किया। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्याओं को वस्त्र, दक्षिणा आदि भेंट स्वरूप प्रदान कर आरती उतारी। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब का भी नजारा देखने को मिला। हिन्दू धर्म के साथ-साथ मुस्लिम धर्म को मानने वाले कार्यकर्ताओं ने भी कन्याओं को अपनी श्रद्धा अनुसार दान और दक्षिणा देकर देवी शक्ति के प्रति आस्था व्यक्त की। यह पहल समाज में सहिष्णुता और धार्मिक सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, कांग्रेस सेवादल के जोनल अध्यक्ष सुशील तिवारी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, सतीश बिंद, संजीव सिंह, सरिता यादव, निहारिक सिंह, कनिष्का राफेल, शिफा अहमद, शिरी खान, अमन वर्मा, सबीना खातून, पंकज तिवारी, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, चर्चिल भाई सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने नवरात्रि की महत्ता और कन्या पूजन की परंपरा का पालन करते हुए माता दुर्गा की आराधना की और समाज में एकता और सौहार्द्र स्थापित करने का संदेश दिया।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES