Breaking News

S.R.G. ऑफ इंस्टिट्यूशन शिक्षा, संस्कार और रोजगार पर 100% खरा उतरेगा : पवन सिंह चैहान

–  संस्थान अध्यक्ष पवन सिंह चैहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संस्थान शिक्षा संस्कार और रोजगार पर आने वाले समय में 100% खरा उतरेगा और छात्रों को अधिक से अधिक नौकरी देकर अपने मानकों को औरों से श्रेष्ठ साबित करेगा।

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ।  एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में 2-दिवसीय वर्कशॉप हुआ, जिसमें सीएस/ईटी और बी.वोक के 400 छात्र-छात्राएं शामिल थे। वर्कशॉप के अंत में, छात्रों को प्रमाण पत्र भी मिले। इस वर्कशॉप का विषय श्फुल स्टैक डेवलपमेंट” था। जिसमें फ्रंट-एंड डिजाइन, बैक-एंड डेवलपमेंट, और डेटाबेस डेवलपमेंट शामिल था। कोडिंग ब्लॉक की तरफ से इस वर्कशॉप के प्रमुख वक्ताओं में अभिज्ञान विक्रम सिंह (कोडिंग ब्लॉक के निदेशक), ऋतेश सिंह (मार्केटिंग हेड), शिवम कुमार, और प्रकाश कुमार प्रसाद शामिल थे।
इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी ज्ञान और रोजगार पर शिक्षा से उन्हें रोजगार हेतु उपयुक्त प्रतिनिधि बनाना है जिससे आने वाले समय में होने वाली रोजगार के लिए प्रतियोगिता में एस आर के छात्रों द्वारा उत्तम प्रदर्शन की उम्मीद की जा सके इसकी तैयारी टीसीएस की एनकेटी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए की गई जिसमें संघगदक अभियंत्रण एवम सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आचार्य प्राचार्य प्रवक्ता एवं संस्थान के निदेशक डी पी सिंह, उपनिदेशक राजेश सिंह, सहानिदेशक शतरंज शर्मा उपस्थित रहे।

 

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *