Breaking News

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, पास्को की धारा भी बढ़ायी गयी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ। थाना महानगर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग अपहता की बरामदगी करते हुए 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग-295/23 धारा-363/366 भादवि से सम्बन्धित नाबालिग अपहता/ध्पीडिता को सकुशल बरामद किया गया तथा अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 12.12.23 को वादिनी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त अमन पुत्र सोहन लाल उर्फ बसन्त निवासी भिठौली खुर्द थाना म़ड़ियाँव जिला लखनऊ बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना महानगर पर मु0अ0सं0 295ध्23 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कराया गया है। थाना महानगर कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अपहताध्पीडिता को सकुशल बरामद किया गया तथा विवेचना से धारा 376 (3) भादवि व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी व अमन पुत्र सोहन लाल उर्फ बसन्त को गिरफ्तार किया गया।
श्री मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अमन पुत्र सोहन लाल उर्फ बसन्त निवासी भिठौली खुर्द थाना मड़ियाँव जिला लखनऊ जो प्राइवेट जाब करता है। अभियुक्त अमन द्वारा दिनांक 12.12.23 को वादिनी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी के लिये भगा कर ले गया था। जिसके पश्चात थाना महानगर पुलिस टीम द्वारा पीडिता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त अमन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही
है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES