Breaking News

उ.प्र. स्थापना दिवस विकास और विरासत की यात्रा में कला कुंभ का योगदान – केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। महाकुंभनगर के कला कुंभ परिसर, सेक्टर-07 में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और समृद्ध परंपराओं के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस स्थापना दिवस की थीम ‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ राज्य की प्रगति को नई दिशा देने का संकल्प है।
     कला कुंभ परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश की प्रगति और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में प्रदेश की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाते हुए संगोष्ठियां, रोड शो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेशवासियों को एकता और प्रगति के लिए प्रेरित करता है। कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर आज पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल है। अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश विकसित भारत की संकल्प यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह दिन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास यात्रा को सम्मानित करने का प्रतीक है।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES