Breaking News

रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी, बरेली–बांदीकुई के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरेली और बांदीकुई के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन 54356/54355 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर के रूप में संचालित होगी, जिससे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। इस नई सेवा से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन संख्या 54356 बरेली से रात 9:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 54355 बांदीकुई से दोपहर 2:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:20 बजे बरेली पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कई प्रमुख और छोटे स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी।
प्रमुख स्टेशनों में चंदौसी, अलीगढ़, मितावली और एत्मादपुर शामिल हैं, जहां निर्धारित समय पर ठहराव रहेगा। इसके अलावा ट्रेन के व्यावसायिक स्टॉपेज में रामगंगा ब्रिज, आंवला, चंदौसी, बाबराला, अलीगढ़, हाथरस, आगरा फोर्ट, इदगाह आगरा, अछनेरा, भरतपुर, नदबई, खेरली, मंडावर महवा रोड, बिवाई और श्री घसीनगर सहित कुल 50 से अधिक स्टेशन शामिल किए गए हैं।
रेल मंत्रालय के इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और क्षेत्र के यात्रियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। नई पैसेंजर ट्रेन से किफायती और सुगम यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES