Breaking News

पेंशन अपग्रेडेशन की मांग को लेकर बैंक रिटायरीज का प्रदर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पेंशन अपग्रेडेशन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन (AIBRF) के आह्वान पर बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस क्रम में दोपहर के समय केनरा बैंक की अमीनाबाद शाखा के बाहर सैकड़ों बैंक रिटायरीज एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।
फेडरेशन के महामंत्री राम मोहन टंडन ने कहा कि देश भर में AIBRF से जुड़े तीन लाख से अधिक सदस्य पेंशन अपडेशन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर संघर्षरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन अपडेशन, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन से सीधे वार्ता का अधिकार, मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी शून्य किए जाने, वर्ष 2012 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनर्स को स्पेशल अलाउंस को पेंशन गणना में शामिल करने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। टंडन ने कहा कि बैंक रिटायरीज का पेंशन अपडेशन पिछले 30 वर्षों से लंबित है, इस दौरान कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर किसी ने ठोस निर्णय नहीं लिया।
प्रदर्शन का संचालन वी.के. श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आर.एम. टंडन, आर.के. अग्रवाल, आर.के. धवन, स्वर्णकार, अनूप शरण सिंह, विनय श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ बैंक नेताओं ने अपने विचार रखे। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 30 दिसंबर को पीएनबी विवेक खंड, 5 जनवरी को यूनियन बैंक कपूरथला शाखा के सामने प्रदर्शन होगा, जबकि 10 जनवरी को लगभग 70 वर्षीय बैंक रिटायरीज पूरे दिन की भूख हड़ताल क

Check Also

सहारनपुर मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी लल्लन सिंह, दरोगा पर हमले से लेकर बैंक डकैती तक का रहा खौफनाक रिकॉर्ड

– वर्षों फरार रहने के बाद लल्लन सिंह का आपराधिक सफर एसटीएफ की मुठभेड़ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES