Breaking News

किसी भी तरह के माफिया को बख्शा नहीं आएगा : केशव मौर्य

– सभी प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए कड़े से कड़े व बड़े से बड़े निर्णय।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी )/ अजय कुमार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व विधान परिषद मे नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने अपराधों के बारे में विधान परिषद में अपने वक्तव्य में कहा कि 2019 में प्रदेश में साइबर क्राइम मुख्यालय का गठन हुआ। 2017 से 2025 तक 87175 ज्ञ पंजीकृत हुए,इसके सापेक्ष 74824 का निस्तारण किया गया। 56000 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये रू 378 करोड़ 38 लाख की धनराशि बरामद करने का कार्य हुआ। साइबर क्राइम को रोकने के लिए साइबर हेल्पलाइन न01930 बनायी गई।साइबर मुख्यालय में कंट्रोल रूम काल सेन्टर में सीटो की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। हेल्पलाइन की मदद से रू 630 करोड़ की धनराशि फ्रीज करने का कार्य किया गया है। सरकार अपराधियों के मामले में कोई समझौता नहीं करती है। सरकार की नजर में अपराधी सिर्फ अपराधी है। कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है।इस मामले में 84 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, 236 लोग नामजद किए गए हैं,इसमें 90 गिरफ्तार हो चुके हैं। 1277095 बोतलें बरामद हुई है।
श्री मौर्य ने कहा कि अपराधों के मामले मे तुलना में बहुत कमी आयी है। 2017 की तुलना मे डकैती में 90% की कमी आई है। लूट में 84% की कमी आई है। हत्या के मामले में 46% की कमी आई है। बलवा के मामले में 69 परसेंट की कमी आई है। फिरौती में 58% की कमी आई है। दहेज हत्या में 18 परसेंट की कमी आई है।बलात्कार में 53% की कमी आई है। सरकार महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील का सरकार है।उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।डबल इंजन सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की कमर तोड़ कर रख दिया है।नशे का कारोबार करने वाले माफिया बच नहीं सकते है।
श्री मौर्य ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ -सबका विकास -सबका विश्वास और अपराधियों को नही करते माफ के मूलमन्त्र के साथ कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा चाहे ड्रग माफिया हो,नकल माफिया हो, शराब माफिया हो, खनन माफिया हो, भर्ती माफिया हो,किसी भी तरह के माफिया को हम बखशने वाले नहीं है।कानून व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त रखना हमारी बड़ी उपलब्धि है। माफियाओ के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। किसी ने मनी लान्ड्रिग जैसा कोई कार्य किया होगा, तो वह भी नहीं बचेगा, आगे करने की कोशिश करेगा, तो भी नहीं बचेगा।
श्री मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी 2014 में जब प्रधानमंत्री बने थे, तभी कहा था ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा और अगर किसी ने भ्रष्टाचार करके गरीबों का हक लूटा है,तो उससे एक-एक पायी वसूल करके गरीबों की विकास में लगा दिया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।उत्तर प्रदेश मे सभी प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए कड़े से कड़े और बड़े से बड़े निर्णय लिए हैं। इसी के कारण अपराधों के आंकड़ों में कमी आई है। कोडीन कफ सिरप मामले में भी किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ध्यान भटकाने से जांच करने वालों का ध्यान भटकने वाला नहीं है।

Check Also

फर्जी बीएलओ पकड़े गए, फॉर्म-7 पर साइन कराने का आरोप, सपा ने जताई मतदाता सूची से छेड़छाड़ की आशंका

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। गाजियाबाद जनपद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES