Breaking News

चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स-2026 के लिए 30 नवंबर तक करें नामांकन, पांच श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में किसान ट्रस्ट की ओर से दिए जाने वाले चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स-2026 के लिए योग्य व्यक्तियों और संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, सामाजिक सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारु चौधरी के मार्गदर्शन में इन पुरस्कारों का आयोजन किया जा रहा है। पुरस्कार समारोह 20 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग पर आयोजित होगा।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि इस वर्ष पांच श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। किसान पुरस्कार खेती-किसानी में उत्कृष्ट योगदान के लिए, कृषक उत्थान पुरस्कार कृषि नवाचार और उन्नत पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए तथा कृषि उद्यमी पुरस्कार कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह सामाजिक कल्याण और जनसेवा के लिए सेवा रत्न पुरस्कार तथा पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए कलम रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य किसानों, ग्रामीण समाज और आम नागरिकों के हित में काम करने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया था। उनके विचार आज भी कृषि, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रासंगिक हैं। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं अपना नामांकन kisantrust79@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। मयंक त्रिवेदी ने पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन भेजने की अपील की।

Check Also

राजा भैया ने 500 से ज्यादा हथियारों का किया पूजन, बोले- हाथी के दांत दिखाने के अलग, खाने के अलग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार प्रतापगढ़। विजयदशमी के अवसर पर कुंडा विधायक और जनसत्ता दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *