Breaking News

डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा उत्तर प्रदेश में ईएसआईसी कवरेज के विस्तार की घोषणा, अधिसूचना जारी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. मनसुख मंडाविया ने उत्तर प्रदेश में ईएसआईसी कवरेज के विस्तार की घोषणा की, 15 और जिलों की अधिसूचना जारी की गई।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को घोषणा किया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने उत्तर प्रदेश के 15 अतिरिक्त जिलों को कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के अंतर्गत अधिसूचित करके अपना कवरेज बढ़ाया है। यह राज्य में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना के साथ ही उत्तर प्रदेश के 75 में से 74 जिले अब ईएसआई योजना के अंतर्गत पूर्ण रूप से आ गए हैं, जिससे 30.08 लाख बीमित व्यक्ति (EP) और 1.16 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित होंगे। नए अधिसूचित जिलों में अम्बेडकर नगर, औरैया, बहराईच, गोंडा, हमीरपुर, जलौन, कन्नौज, महाराजगंज, महोबा, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, शामली, प्रतापगढ़, कासगंज और श्रावस्ती शामिल हैं, जो ईएसआईसी नेटवर्क में 53,987 नए बीमित लोगों को जोड़ते हैं।
इस विस्तार के बाद, ईएसआई योजना की राष्ट्रीय कार्यान्वयन स्थिति निम्नानुसार है:
कुल शामिल जिले (पूर्ण आंशिक) : 689
पूर्ण अधिसूचित जिले: 586
आंशिक अधिसूचित जिले: 103
गैर-अधिसूचित जिले: 89
भारत में कुल जिले: 778

Check Also

एनडीआरएफ को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मान, आपदा प्रबंधन में भारत बना वैश्विक नेतृत्वकर्ता: अमित शाह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES