Breaking News

तृतीय पीडब्लूडी कप प्रतियोगिता में आनन्द की ताबाड़तोड बल्लेबाज़ी, बने मैन ऑफ द मैच

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 नवंबर। यू0पी0 पी0डब्लू0डी0 स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पंकज दीक्षित ने बताया कि 27नवम्बर 2021 को लोक निर्माण विभाग की आगरा जोन एवं मुख्यालय की विश्व बैंक की टीम के मध्य क्रिकेट मैच खेला जायेगा।इस मैच में शैलेन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियन्ता मुख्य अतिथि होंगे।
यू0पी0 पी0डब्लू0डी0 स्पोर्ट्स क्लब द्वारा विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता (तृतीय पीडब्लूडी कप) का आयोजन सहारा सी0एस0डी0 स्टेडियम, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर से 12 विभागीय टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि टूर्नामेंट का दूसरा मैच 20. नवम्बर 2021 को गोण्डा एवं कानपुर मण्डल की टीमों के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर कानपुर मण्डल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिए। आनन्द भारती के ताबाड़तोड 65 रनो (33 बॉल 8 चौके व 4 छक्के) और सुनील मौर्य के 35 रनों की मदद से कानपुर मण्डल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 184 का विशाल स्कोर बनाया। गोण्डा की तरफ से हिमांशु कुमार व दानिश खान ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोण्डा टीम का कोई बल्लेबाज रूककर नहीं खेला सका तथा पूरी टीम 68 रन पर ऑलआउट हो गयी। कानपुर की ओर से रोहित सिंह एवं आलोक भारती ने तीन-तीन विकेट लिए तथा मेवालाल ने 2 विकेट अपने नाम किए। प्रेजेन्टेशन सेरेमनी के मुख्य अतिथि भगवत सहाय रावत, मुख्य अभियन्ता (पीएमजीएसवाई) ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आनन्द भारती को प्रदान किया। मुख्य अतिथि भगवत सहाय रावत ने खेलो को हमारे जीवन का अहम हिस्सा बताया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *