Breaking News

पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, करीब एक घंटे चली मुलाकात; चुनावी तैयारियों पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मुलाकात की पुष्टि करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने नड्डा के साथ मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक को उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक के विस्तृत एजेंडे की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इसके अलावा प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है। वहीं विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए भी चुनाव होने हैं।
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए उन्हें नई ऊर्जा देता है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी प्रस्तावित थी। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन और आगामी चुनावों से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हो सकती है।

Check Also

आरडीएसओ पहुंचे केरल के मीडिया प्रतिनिधि, अत्याधुनिक रेलवे तकनीक और नवाचारों से हुए रूबरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और सुरक्षा के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES