Breaking News

हर जिले में बनेगी वंदे मातरम् वाटिका, 150 पौधों से गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए योगी सरकार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में वंदे मातरम् वाटिका स्थापित करेगी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक जनपद में 150 पौधे लगाए जाएंगे। जनसहभागिता से विकसित होने वाली ये वाटिकाएं भविष्य में हरित धरोहर के रूप में विकसित की जाएंगी।
वन विभाग ने इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक जनपद में चयनित स्थल पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल छायादार, फलदार और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी, ताकि वाटिकाओं का संरक्षण लंबे समय तक सुनिश्चित हो सके।
लखनऊ के कुकरैल पिकनिक स्पॉट में भी वंदे मातरम् वाटिका का विस्तार किया जाएगा। अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि यहां बनाए गए अशोक चक्र की 24 तीलियों के बाहरी क्षेत्र में अशोक के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर फेंसिंग भी की जाएगी। पौधरोपण में भारतीय वन सेवा के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी होगी।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) दीपक कुमार ने बताया कि अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, एनसीसी-एनएसएस, युवक व महिला मंगल दल तथा विभिन्न सरकारी विभाग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वाटिकाओं में लगाए जाने वाले पौधे भावी पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश देंगे।

Check Also

हर निवाले में सेवा, हर चेहरे पर मुस्कान: श्रावण में बृज की रसोई ने बांटा निःशुल्क भोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES