Breaking News

रालोद में कन्नौज के समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी रहे पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में आए समर्थकों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करायी। सदस्यता ग्रहण करने वालों को संबोधित करते हुए उपरान्त श्री दुबे ने कहा कि रालोद में सभी वर्गो का सम्मान है। रालोद को अध्यक्ष जयंत चैधरी पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड में मजबूत बनसना चाहते है। उसी श्रृंखला में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।
सदस्यता ग्रहण करने वालों ने रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और पूरे उत्साह के साथ चैधरी चरण सिंह अमर रहे, राष्ट्रीय लोकदल के नारे भी लगाये।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कन्दर्प दीक्षित, एडवोकेट राकेश कुमार दूबे, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुवीन त्रिवेदी, पंकज, गोपाल दुबे, संदेश यादव, कम्वेन्द्र सिंह भदौरिया, गौरव चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, शरद गुप्ता, षिवम शुक्ला, चन्द्रमोहन राजपूत, रोहित यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेशनाथ मिश्रा, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी0के0 पाठक, अयोध्या के महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महंत, क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी, कानपुर महानगर अध्यक्ष मो0 उस्मान मौजूद रहे।

 

Check Also

समस्याओं के समाधान हेतु तय की जाय, जवाबदेही – केशव प्रसाद मौर्य

– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES