Breaking News

तेज रफ्तार कार ने गलत लेन में आकर बाइक को मारी टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष के साले की मौत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई के पास शुक्रवार देर रात गलत लेन में आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 58 वर्षीय संजय कुमार दुबे की मौत हो गई। संजय कुमार दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी के साले थे। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे आशुतोष कुमार दुबे की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर क्षेत्र में शामिल अहिर परसिया गांव निवासी संजय कुमार दुबे शुक्रवार रात राघवनगर स्थित अपने मामा के घर से बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि आईटीआई के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत लेन में आ गया और उसने संजय की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन अध्यक्ष आदेश कृष्ण के जन्मदिन पर 16 यूनिट रक्तदान

– फार्मासिस्टों द्वारा सुनील यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘साथी हाथ बढ़ाना’ की सराहना वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES