Breaking News

उत्तम स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, व्यायाम और नियमित जांच जरूरी: डॉ. अतुल शुक्ला

– लायंस क्लब के चिकित्सा शिविर में करीब 1000 जरूरतमंदों की हुई निःशुल्क जांच
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कटरा रोड स्थित डॉ. अतुल शुक्ला क्लिनिक परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 1000 से अधिक जरूरतमंद लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षणों के माध्यम से जांच की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अतुल शुक्ला ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. शुक्ला ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम के साथ समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, जीवनशैली में सुधार और आपात स्थिति में सीपीआर जैसी जीवन रक्षक तकनीक की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच, गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। शिविर की अध्यक्षता लायंस क्लब अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और प्रशासक संतोष भगवान ने की। लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, चिकित्सकों और तकनीकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर के संचालन में सचिव आर. बी. सिंह, निदेशक ला. रामेश्वर पांडे, ला. लालजी चौरसिया, ला. एमजेएफ कुंवर बहादुर सिंह, ला. अरविंद सिंह, ला. राजेश पाल, ला. दिनेश प्रताप सिंह सहित क्लब के कई पदाधिकारियों और सदस्यों एवं क्लिनिक टीम के सहयोगी मनोज शर्मा, आशुतोष कुमार तिवारी, अनुराग प्रजापति, शुभम शर्मा, साधना, पिंकी तिवारी, शशि बाला नगर, मुस्कान, धीरेंद्र कुमार, अंजनी कुमार, रंजीत कुमार राव सहित अनेक स्वयंसेवकों और विभिन्न कंपनियों के दवा प्रतिनिधियों के साथ लायंस क्लब शक्ति की पूरी टीम ला. प्रतिभा भगवान, ला. प्रमिला शुक्ला, ला. अनीता पांडे, रेनू, सरिता केसरवानी आदि ने भी शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Check Also

10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कार सहित दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार रायबरेली। थाना हरचंदपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES